मनिहारी-साहेबगंज के बीच स्टीमर सेवा शुरू

Updated:
विज्ञापन

मनिहारी : प्रभात खबर में लगातार खबर छपने के बाद मनिहारी और साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर स्टीमर सेवा रविवार को शुरू कर दी गयी. मनिहारी गंगा तट पर जलस्तर में गिरावट होने के बावजूद स्टीमर सेवा मनिहारी और साहेबगंज के बीच शुरू नहीं की गयी थी. स्टीमर प्रबंधन की ओर से मनिहारी गंगा […]

विज्ञापन

मनिहारी : प्रभात खबर में लगातार खबर छपने के बाद मनिहारी और साहेबगंज के बीच गंगा नदी पर स्टीमर सेवा रविवार को शुरू कर दी गयी. मनिहारी गंगा तट पर जलस्तर में गिरावट होने के बावजूद स्टीमर सेवा मनिहारी और साहेबगंज के बीच शुरू नहीं की गयी थी. स्टीमर प्रबंधन की ओर से मनिहारी गंगा तट पर जलस्तर बढ़ने का हवाला देते हुए 26 अगस्त से स्टीमर सेवा बंद कर दी गयी थीं. इसके बाद से बिहार और झारखंड के बीच संपर्क भंग हो गया था. मनिहारी गंगा तट पर पानी घटने के बाद भी चालू नहीं कराया गया था.

मनिहारी गंगा तट पर रविवार को दिन में एक बार बडी स्टीमर आया था. गंगा तट पर शाम में एक साथ जुडी हुई छोटी दो नाव नुमा स्टीमर का परिचालन हुआ. रविवार शाम को छोटी नाव नुमा स्टीमर से यात्रियों को उतरने में परेशानी हुई. नागरिक संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर, हारून रसीद ने स्टीमर सेवा शुरू होने पर प्रभात खबर अखबार को धन्यवाद दिया. संघर्ष समिति अध्यक्ष अंगद ठाकुर ने कहा कि स्टीमर नहीं चलने से यात्रियों को हुए परेशानी को प्रभात खबर ने ही प्रमुखता से प्रकाशित किया है. मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने भी मनिहारी और साहेबगंज के बीच स्टीमर सेवा बंद रहने पर जिला पदाधिकारी ललन जी को पत्र भेजा था. विधायक श्री सिंह ने सुरक्षित व सूखे स्थल पर स्टीमर लगवाकर यात्री सेवा चालू करने की मांग की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन