विद्युतीकरण नहीं हुआ, किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

बलिया बेलौन : राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत चनदहर गांव में अब तक विद्युतीकरण का काम शुरू नहीं किये जाने से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आप के जिला संयोजक डॉ. एम आर हक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र काम चालू कराने की मांग की. इस अवसर पर […]

विज्ञापन

बलिया बेलौन : राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत चनदहर गांव में अब तक विद्युतीकरण का काम शुरू नहीं किये जाने से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आप के जिला संयोजक डॉ. एम आर हक के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर शीघ्र काम चालू कराने की मांग की. इस अवसर पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि आजादी के 70 साल गुजरने के बाद भी चनदहर मीनापुर निस्ता आदि गांव में विद्युतीकरण का काम भी शुरू नहीं हुआ है. ठेकेदार को रूपया नहीं दिये जाने से यहां विद्युतीकरण का काम रोक दिया गया है.

वहीं आप नेता डॉ. एम आर हक ने कहा कि विद्युतीकरण का काम शीघ्र चालू नहीं होता है तो लोग विवश होकर सड़कों पर उतरने को विवश होंगे. इसकी शिकायत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी से की गयी है. इस अवसर पर शमी अहमद, मो मसूद, मो सिद्दीक, मो अफसर, रतन राय, मो आबीद, मो इफतेखार, मोजीबुर रहमान, मो मोहफीज, मो जावेद, मो अजमल, मो मंजर आदि सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. ज्ञात हो कि ठेकेदार को जिस गांव से अवैध राशि नहीं मिलती है वहां विद्युतीकरण का काम रोक दिया जाता है. क्षेत्र में दर्जनों गांव में अब तक काम शुरू नहीं हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन