पूर्व संध्या पर निकाली मोटरसाइकिल रैली

Updated:
विज्ञापन

कटिहार : विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाइक जुलुस निकाल कर शहर के लोगों को योग दिवस में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. शहर के राजेंद्र स्टेडियम से निकली बाइक जुलूस अस्पताल रोड़, यज्ञशाला मैदान, पानी टंकी चौक, एमजी रोड़ आदि विभिन्न मार्गो से गुजरी. करे […]

विज्ञापन

कटिहार : विश्व योग दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाइक जुलुस निकाल कर शहर के लोगों को योग दिवस में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गयी. शहर के राजेंद्र स्टेडियम से निकली बाइक जुलूस अस्पताल रोड़, यज्ञशाला मैदान, पानी टंकी चौक, एमजी रोड़ आदि विभिन्न मार्गो से गुजरी. करे योग-रहे निरोग, योग को अपनायेंगे-देश का मान बढ़ायेंगे जैसे विभिन्न गगनभेदी नारों के साथ बाइक जुलूस में शामिल लोगों ने शहरवासियों से मंगलवार की सुबह राजेंद्र स्टेडियम पहुंच कर विश्व योग दिवस में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. बाइक जुलूस में काशी नाथ गुप्ता, विनय भूषण, शिवशंकर रमाणी, शिव शंकर पासवान सहित विभिन्न संगठनों के दर्जनों प्रतिनिधि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन