आभूषण व्यवसायी से मिले पप्पू यादव
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सांसद ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया कटिहार : कटिहार में बढ़े अपराधियों के मनोबल से व्यवसायी वर्ग दहशत में है. एक ओर नीतीश कुमार सुशासन की बात कहते है दूसरी ओर उनके ही सूबे में दिन दहाड़े अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है. घटना को दस […]
विज्ञापन
सांसद ने मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को आड़े हाथों लिया
कटिहार : कटिहार में बढ़े अपराधियों के मनोबल से व्यवसायी वर्ग दहशत में है. एक ओर नीतीश कुमार सुशासन की बात कहते है दूसरी ओर उनके ही सूबे में दिन दहाड़े अपराधी लूट की वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते है. घटना को दस दिन से अधिक बीत जाने पर भी पुलिस को कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी है. उक्त बातें मधेपुरा सांसद पप्पू यादव ने पीड़ित व्यवसायी राधेश्याम सोनी के आवास पर प्रेस को संबोधित कर कहा. उन्होंने कहा कि एक समय था, जब नीतीश बाबू ने लालू यादव पर कटाक्ष कर कहा था कि बिहार में जंगलराज है. जंगलराज को समाप्त करना है
तो सरकार को बदलनी होगी. लोगों ने एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार बदल डाली. नीतीश कुमार सरकार भी बनाये व मुख्यमंत्री बने. फिर दूसरे चरण में ऐसा क्या हुआ कल तक आप जिसे कोस रहे थे, आप उन्हीं के साथ गठबंधन कर बिहार में सरकार बनाया और खुद मुख्यमंत्री व विपक्षी को उपमुख्यमंत्री के पद से सुशोभित किया. श्री यादव ने नीतीश कुमार व लालू यादव को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह सुशासन की सरकार नही अपितु जंगलराज ही है. दिन दहाड़े अपराधी घटना को अंजाम दे रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










