प्रतिभा दिखाने का अवसर

Updated:
विज्ञापन

स्पर्धा. 27 जून से शुरू होगी प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रखंड स्तर पर 27 से 29 जून तक विद्यालय खेल, जबकि 30 जून को महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड मुख्यालय के उवि में किया जायेगा. कटिहार : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पटना/बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रखंड/जिला […]

विज्ञापन

स्पर्धा. 27 जून से शुरू होगी प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता

प्रखंड स्तर पर 27 से 29 जून तक विद्यालय खेल, जबकि 30 जून को महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड मुख्यालय के उवि में किया जायेगा.
कटिहार : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग पटना/बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2016-17 में प्रखंड/जिला स्तर पर विद्यालय और महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने दिशा निर्देश जारी किये हैं. प्रखंड स्तर पर 27 से 29 जून तक विद्यालय खेल, जबकि 30 जून को महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय में किया जायेगा.
बीइओ एवं प्रखंड मुख्यालय के उवि के प्रधानाध्यापक की देखरेख में खेलकूद प्रतियोगिता करायी जायेगी. दूसरी ओर जिला स्तरीय विद्यालय/महिला खेल प्रतियोगिता 11-13 जुलाई तक इंडोर स्टेडियम (महेश्वरी एकेडमी) राजेंद्र स्टेडियम एवं बीएमपी-07 कटिहार के मैदान में एवं बीनू मांकड़ क्रिकेट और सीके नायडू क्रिकेट टूर्नामेंट 05 सितंबर को राजेंद्र स्टेडियम कटिहार के मैदान में होगा. बता दें कि इस खेलकूद प्रतियोगिता की समाप्ति के बाद प्रखंड में चयनित एवं विजेता खिलाड़ियों से संबंधित सूची प्रखंड केंद्र विद्यालय प्रधान द्वारा 04 जुलाई को उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा कटिहार कार्यालय में जमा कराया जायेगा.
जहां होगी प्रखंडस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
27-29 व 30 जून तक होने वाले विद्यालय/महिला खेल की प्रखंडवार सूची जारी कर दी गयी है. कटिहार प्रखंड अंतर्गत एमबीटीए इस्लामिया उच्च विद्यालय, डंडखोरा प्रखंड के सदानंद उच्च विद्यालय डुमरिया, प्राणपुर प्रखंड के मुंशीलाल मंडल उच्च विद्यालय बस्तौल, मनसाही प्रखंड के राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा, मनिहारी प्रखंड के लहरू स्मारक उच्च विद्यालय
नवाबगंज, अमदाबाद प्रखंड के इंद्रावती उच्च विद्यालय अमदाबाद, बरारी प्रखंड के एसजेएनसी उच्च विद्यालय सेमापुर, कुरसेला प्रखंड के अयोध्या प्रउवि अयोध्यागंज, फलका प्रखंड के शिवनारायण सर्वोदय उच्च विद्यालय बरेटा, समेली प्रखंड के धर्मपुर गांधी उच्च विद्यालय कृष्णनगर, कोढ़ा प्रखंड के राजकीय उच्च विद्यालय कोढ़ा, आजमनगर प्रखंड के आरके उच्च विद्यालय आजमनगर, बारसोई प्रखंड के उच्च विद्यालय आबादपुर, बलरामपुर प्रखंड के राज्य संपोषित उच्च विद्यालय तेलता, कदवा प्रखंड के एएल उच्च विद्यालय सोनाली, हसनगंज प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हसनगंज में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी.
यहां होगी जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता से संबंधित सूची जारी कर दी गयी है. 11 जुलाई को ताइक्वांडो, शतरंज, सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबाल प्रतियोगिता, कबड्डी, 12 जुलाई को खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कराटे, 13 जुलाई को लॉन टेनिस, टेबल टेनिस (ऑफिसर्स क्लब मिरचाईबाड़ी), एथलेटिक्स (बीएमपी-07), बैडमिंटन (महेश्वरी एकेडमी इंडोर स्टेडियम), कबड्डी, खो-खो (राजेंद्र स्टेडियम), 05 सितंबर को बीनू मांकड़ क्रिकेट और सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी.
सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं
पहले चरण में जिले के विभिन्न प्रखंडों में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी. प्रखंड स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को जिला स्तर पर प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इस बारे सभी बीइओ को आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं और सारी तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं.
डॉ मनोज कुमार झा, वरीय उपसमाहर्ता, सह प्रभारी उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन