नाबालिग को लेकर युवक फरार
कटोरिया : सूइया बाजार से एक युवक ने शादी की नियत से बहला फुसला कर नाबालिग को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. सूइया बाजार के दुर्गा मंदिर गली निवासी बुच्चु दास की नाबालिग पुत्री सीमा कुमारी सोमवार की शाम सरस्वती पूजा का विसर्जन देखने घर से निकली थी. उसे बोंड़ा गांव […]
कटोरिया : सूइया बाजार से एक युवक ने शादी की नियत से बहला फुसला कर नाबालिग को भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. सूइया बाजार के दुर्गा मंदिर गली निवासी बुच्चु दास की नाबालिग पुत्री सीमा कुमारी सोमवार की शाम सरस्वती पूजा का विसर्जन देखने घर से निकली थी.
उसे बोंड़ा गांव के युवक मिथलेश यादव ने भाग लिया. बाजार में चर्चा है कि सूइया से कटोरिया तक नाबालिग को बाइक से ले जाया गया है. उसके बाद किसी गाड़ी से भागलपुर की ओर लेकर युवक निकल गया है. सूइया ओपी अध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










