बरारी में नये वर्ष पर जश्न का रहा माहौल

Updated:
विज्ञापन

बरारी में नये वर्ष पर जश्न का रहा माहौल बरारी. प्रखंड क्षेत्रों में वर्ष 2016 आगमन पर जश्न का माहौल बना रहा. स्नान कर लोगों ने धर्मस्थलों में पूजा अर्चना कर नये वर्ष की शुरुआत की. ग्रुप बना कर लोगों ने गंगा नदी काढ़ागोला घाट के टापू, बगीचा आदि स्थलों में पिकनिक का दौर चलता […]

विज्ञापन

बरारी में नये वर्ष पर जश्न का रहा माहौल बरारी. प्रखंड क्षेत्रों में वर्ष 2016 आगमन पर जश्न का माहौल बना रहा. स्नान कर लोगों ने धर्मस्थलों में पूजा अर्चना कर नये वर्ष की शुरुआत की. ग्रुप बना कर लोगों ने गंगा नदी काढ़ागोला घाट के टापू, बगीचा आदि स्थलों में पिकनिक का दौर चलता रहा. युवाओं में काफी उमंग देखने को मिला. कड़ाके की ठंड व कुहासे के बीच लोगों ने स्नान कर घर के बुजुर्गों के पैर छू कर आशीष लिया. काफी संख्या में ग्रामीणों ने भगवती मंदिर बरारी हाट, ऐतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर काढ़ागोला, सोनाखाल शिवमंदिर, भवानीपुर, जामा मस्जिद गुरुबाजार आदि में भिन्न-भिन्न समुदाय के लोगों ने अपने अराध्य को नमन कर नये वर्ष में सुख समृद्धि की कामना की. युवाओं ने जम कर पिकनिक मनाया. काढ़ागोला गंगा नदी में बने टापू पर पहुंच कर आम के बगीचा, डूम्मर पुल, बरंडी नदी किनारे बैठ कर अपने से खाना बना कर उसकी खट्टी-मीठी स्वादों को लेकर वर्ष 2015 की विदाई व 2016 का स्वागत किया. कई स्थानों पर बाजे-गाजे के साथ नये वर्ष की खुशियां मनाया तो कइयों ने सत्संग कर नये वर्ष की शुरुआत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन