ePaper

आरटीई के तहत नामांकन के लिए 664 बच्चों को निजी स्कूल आवंटित

Updated at : 24 Feb 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
आरटीई के तहत नामांकन के लिए  664 बच्चों को निजी स्कूल आवंटित

जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही सत्यापन का काम पूर हो गया है

विज्ञापन

कटिहार. जिले में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन के साथ ही सत्यापन का काम पूर हो गया है. सत्यापन के बर्फ रेंडमाइजेशन के जरिए नामांकन के लिए चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गगी है. स्थानीय समग्र शिक्षा अभियान के जिला कार्यालय में रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की गयी व चयनित छात्र-छात्राओं को स्कूल आवंटित की गयी. विभागीय दिशानिर्देश के आलोक में रेंडमाइजेशन के जरिए जिले के 664 छात्रों को स्कूल आवंटित की गयी है. जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी के नेतृत्व में रेंडमाइजेशन व स्कूल आवंटन की प्रक्रिया पूरी की गयी. इस क्रम में पहले चरण के लिए जिला शिक्षा कार्यालय में डीपीओ एसएसए के कार्यालय कक्ष में हुई. बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए. इस दौरान बताया गया कि रैंडमाइजेशन चयनित बच्चों को आवंटित विद्यालय में विभागीय प्रक्रिया के बाद नामांकन कराना होगा. नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गयी है. यू डाइस कोड वाले 326 निजी विद्यालय है. आरटीई के तहत नामांकन के लिए इन विद्यालयों ने अपने यहां सीट उपलब्धता की जानकारी दी थी. नामांकन के लिए शिक्षा विभाग के ज्ञानदीप पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन के माध्यम से 690 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया. इसमें 680 आवेदनों को विभागीय स्तर पर स्वीकृत किया गया. जबकि कागजात में त्रुटि व कुछ अन्य कारणों से शेष 10 आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया. स्वीकृत आवेदन 664 को रेडमाईजेशन प्रक्रिया में शामिल किया गया. इसमें आजमनगर में 31, बरारी में 46, बारसोई में 20, डंडखोरा में आठ, फलका में 32, हसनगंज में 34, कदवा में 14, कटिहार में 329, कोढ़ा में 68, कुरसेला में एक, मनिहारी में 28, मनसाही में 21, प्राणपुर में 14 व समेली में 18 छात्रों को स्कूल आवंटित की गयी है. उल्लेखनीय है कि कि ई-संबंधन से स्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत क कमजोर व अलाभकारी वर्ग के बच्चों का नामांकन लेना है. रजिस्ट्रेशन व सत्यापन के बाद रैंडमाइजेशन के जरिये 664 बच्चों के नामांकन का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन