शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 62 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 62 गिरफ्तार

शराब के मामले में पुलिस की कार्रवाई में 62 गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने शराब तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर शुक्रवार को 62 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी कार्यालय के अनुसार पुलिस कप्तान शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सघन छापेमारी व चेकिंग अभियान लगातार जारी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक दिन में 62 आरोपित को गिरफ्तार किया है. तेलता थाना पुलिस ने शराब के मामले में पांच आरोपित, बारसोई थाना पुलिस ने छह आरोपित, कदवा थाना पुलिस ने 10 आरोपित, पोठिया थाना पुलिस ने छह आरोपित, कुरसेला थाना पुलिस ने 12 आरोपित तथा बरारी थाना पुलिस ने पांच आरोपित को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर सभी आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन