आठ प्रखंड के 6.68 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

Updated at : 14 Aug 2025 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
आठ प्रखंड के 6.68 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

आठ प्रखंड के 6.68 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित

विज्ञापन

प्रशासन का दावा- प्रभावित क्षेत्रों में 270 सामुदायिक रसोई संचालित कटिहार गंगा, कोसी, बरांडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है तथा गुरुवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कुरसेला, बरारी, मनिहारी, अमदाबाद, मनसाही, समेली , कोढ़ा तथा प्राणपुर अंचलों के 60 पंचायतों के 556 वार्डों एवं चार नगर पंचायतों के 33 वार्डों के अब तक 668067 जनसंख्या प्रभावित हुई है. जिला प्रशासन की ओर गुरुवार की शाम यह जानकारी मीडिया को दी गयी है. जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि 38249 परिवारों को पॉलीथीन सीट अबतक उपलब्ध कराया जा चुका है. जबकि आवागमन बनाये रखने के लिए 115 नाव निःशुल्क परिचालित किये गये है. प्रशासन की ओर से यह दावा किया गया है कि बुधवार को अमदाबाद अंचल में 51, कुरसेला अंचल में 64, मनसाही में छह, मनिहारी में 35 एवं बरारी अंचल में 49 यानी कुल 205 सामुदायिक रसोई केंद्रों के माध्यम से 272347 व्यक्तियों को दो समय का भोजन कराया गया है. प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अबतक 394034 लोगों को अबतक भोजन कराया गया है. जबकि गुरुवार को दिन में 270 सामुदायिक रसोई केंद्रों पर भोजन खिलाया जा रहा है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा नये चापाकल एवं शौचालय का अधिष्ठापन कराया गया है. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में अब तक 70 कैंपों के माध्यम से 5192 व्यक्तियों का इलाज किया गया है. अब तक 1824 हेलोजन टेबलेट का वितरण किया गया है. साथ ही 53 किलोग्राम ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव मनसाही अंचल में किया गया. अमदाबाद अंचल में एक बोट एम्बुलेंस का परिचालन किया गया है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, सालमारी, कटिहार तथा काढ़ागोला द्वारा लगातार तटबंधों पर पेट्रोलिंग किया जा रहा है. साथ ही बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराया जा रहा है. जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के अनुसार अब तक 84 आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शिक्षा विभाग के 111 विद्यालयों को सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट कर परिचालित कराया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन