छापेमारी में 561 लीटर शराब बरामद, 79 आरोपितों गिरफ्तार

Updated at : 06 Aug 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
छापेमारी में 561 लीटर शराब बरामद, 79 आरोपितों गिरफ्तार

छापेमारी में 561 लीटर शराब बरामद, 79 आरोपितों गिरफ्तार

विज्ञापन

– पुलिस की एक दिन की कार्रवाई में मिली है सफलता कटिहार जिला पुलिस ने मध्य निषेधाज्ञा को प्रभावी बनाने को लेकर एसपी के निर्देश पर जिला पुलिस ने छापेमारी व वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 561 लीटर शराब बरामद किया. जिला पुलिस की कार्रवाई में 79 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. एसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में चलाये गये छापेमारी अभियान में जिला पुलिस ने थाना में दर्ज कांड में 47 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. अजमानतीय वारंट में 12 लोगों को गिरफ्तार किया है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिला पुलिस की विशेष छापेमारी अभियान जिले में लगातार जारी है. जिला पुलिस ने मंगलवार को विशेष छापेमारी अभियान चलाकर 79 अभियुक्त को पकड़ा है. कांड में 47 आरोपित को गिरफ्तार किया है. अजमानतीय वारंट में 12 जबकि जमानतीय वारंट में 20 लोगों को पुलिस ने पकड़ा है. मध् निषेधाज्ञा को लेकर पुलिस की कार्रवाई में 41 लोगों को गिरफ्तार कर 206 लीटर देसी शराब, 305 लीटर विदेशी शराब पुलिस ने बरामद किया है. जबकि जिला पुलिस एवं ट्रैफिक पुलिस की ओर से चलाये गये चेकिंग अभियान में 8.70 लाख रुपया जुर्माना राशि वसूल की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन