दो वाहन से 443 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 08 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
दो वाहन से 443 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

दो वाहन से 443 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा थाना क्षेत्र में शराब तस्करी के विरुद्ध पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. विशेष समकालीन अभियान के तहत कोढ़ा पुलिस ने छापेमारी करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर 443.83 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. मामला ग्राम बसगढ़ा जाने वाली ग्रामीण सड़क की है. कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार पुलिस बल के साथ वाहन जांच अभियान चलाया. जांच में एक चार चक्का वाहन में 317.16 लीटर शराब बरामद हुई. एक पिकअप से प्लास्टर ऑफ पेरिस (वॉल पुट्टी) के बोरे के अंदर छिपाकर रखी गयी 126.67 लीटर शराब भी बरामद की गयी. 443.83 लीटर शराब, पिकअप गाड़ी, एक स्कॉर्पियो, दो बाइक, दो मोबाइल फोन तथा 4,100 नकद पुलिस द्वारा जब्त किया. तस्करों की पहचान सुमन कुमार जयसवाल, पिता मनोज कुमार जयसवाल, श्रीमता वार्ड 2, थाना टिक्कापट्टी, पूर्णिया और राजेश कुमार, पिता श्रवण महतो, राजा पाकर वार्ड संख्या 8, थाना बरारी, जिला कटिहार निवासी के रूप में की गयी है. दोनों तस्करों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना कांड अंकित करते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन