40 लीटर शराब बरामद, ई रिक्शा जब्त

Updated:
विज्ञापन
40 लीटर शराब बरामद, ई रिक्शा जब्त

उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर बलरामपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब उत्पाद पुलिस ने बरामद की है.

विज्ञापन

कटिहार. उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर बलरामपुर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक ई-रिक्शा से 40 लीटर शराब उत्पाद पुलिस ने बरामद की है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्पाद अधीक्षक सुभाष सिंह के निर्देश पर बारसोई अनुमंडल की उत्पाद टीम ने सीमावर्ती क्षेत्र बलरामपुर थाना के अंतर्गत अशरफ नगर लोहागाढ़ा में संदेह के आधार पर एक ई-रिक्शा का पीछा किया. इस दौरान ई-रिक्शा चालक गाड़ी को छोड़ फरार हो गया. जब उत्पाद पुलिस की टीम ने ई-रिक्शा की तलाशी ली, तो उसमें से करीब 40 लीटर शराब जब्त की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन