ऑटो से 30 लीटर शराब बरामद, तस्कर को किया गिरफ्तार

ऑटो से 30 लीटर शराब बरामद, तस्कर को किया गिरफ्तार
कदवा कदवा पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब बंदी कानून को सफल बनाने को लेकर विशेष वाहन चेकिंग के दौरान ऑटो से शराब की तस्करी कर ले जा रहे शराब तस्कर को गिरप्तार करते हुए ऑटो व विदेशी शराब को जब्त किया है. थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया की कदवा थाना गेट पर विशेष वाहन चेकिंग किया जा रहा था. ऑटो को रोककर तलासी ली गयी तो ऑटो में विभिन्न ब्रांड के 30 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. शराब तस्कर ने अपनी पहचान आजमनगर थाना क्षेत्र के गोगरा निवासी स्व आलिम के पुत्र मुबारक के रूप में दिया. हरिस्चन्दरपुर से शराब लेकर आ रहा था. कदवा थाना के रास्ते कुरसेला जा रहा था. जब शराब की गिनती की गई तो उसमें विभिन्न ब्रांड के कुल 30 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि उक्त शराब तस्कर के खिलाफ मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत भेजा जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




