घर से 25 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
घर से 25 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

घर से 25 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन

कोढ़ा कोलासी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलासी संथाली टोला स्थित मलखान किस्कू के घर से 25 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की. यह छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी. कोलासी शिविर प्रभारी मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर शराब को जब्त किया. पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि संथाली टोला इलाके में अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण और बिक्री हो रही है. तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी की और शराब को जब्त कर लिया. हालांकि इस दौरान आरोपित मलखान किस्कू घर से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों करने वालों में हड़कंप मच गया है. शिविर प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा कि पुलिस अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन