लायंस अंतर्राष्ट्रीय शांति पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 135 बच्चों ने लिया भाग

Updated at : 07 Oct 2025 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
लायंस अंतर्राष्ट्रीय शांति पोस्टर प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 135 बच्चों ने लिया भाग

लायंस क्लब ऑफ कटिहार की ओर से लायंस अंतर्राष्ट्रीय शांति पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन अग्रसेन सेवा सदन में किया गया.

विज्ञापन

कटिहार. लायंस क्लब ऑफ कटिहार की ओर से लायंस अंतर्राष्ट्रीय शांति पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन अग्रसेन सेवा सदन में किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष लायन काजल महासेठ, सचिव लायन सुनील भगत, प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन अपर्णा जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया. उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि एकता ही शक्ति है, इसका अर्थ है हर परिस्थिति में एकजुट रहना. यह जीवन के हर पहलू में महत्वपूर्ण है. जब लोग एकजुट होते हैं, तो वे किसी भी समस्या का सामना कर सकते हैं. अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं. समाज और राष्ट्र का विकास इसी एकजुटता की भावना पर निर्भर करता है. पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में जिले के 15 स्कूल के 11 से 13 वर्ष आयुवर्ग के लगभग 135 बच्चों ने भाग लिया. पूर्व अध्यक्ष लायन अनिल चमरिया, पंकज पूर्वे, विनोद अग्रवाल, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, पुरुषोत्तम मोदी, देवराज शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में एएएम चिल्ड्रेंस अकादमी के सोमेश कुमार ने प्रथम, राम कृष्णा शारदा मिशन के सिमरन कुमार ने द्वितीय स्थान एवं टेऊमल वर्ल्ड स्कूल के भाविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसके अलावा 7 प्रतिभागियों को कॉन्सुलेशन पुरस्कार दिया गया. इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष लायन आलोक सिंहा, दिलीप डोकनिया ने कहा कि आर्ट की शिक्षिका सह नृत्य शिक्षिका प्रिया घोष, क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन स्वर्ण चमरिया निर्णायक जज के रूप में मौजूद थी. क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन संतोष गुप्ता, लायन अवंतिका परमार, कोषाध्यक्ष लायन अंकिता सरकार ने बताया गया कि हर वर्ष यह कार्यक्रम आयोजित की जाती है. पूरे देश से प्रतिभागियों के चयन कर भेजा जाता है. फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका चयन होता है एवं पुरस्कृत किया जाता है. उन्होंने कहा कि चयनित सर्वश्रेष्ठ पोस्टर को लायंस मुख्यालय भेजा जायेगा. चयनित सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के प्रतिभागी को न्यूयॉर्क के राष्ट्रमंडल कार्यालय में प्रशस्ति पत्र व पांच हजार डॉलर का पुरस्कार दिया जायेगा. पूर्व अध्यक्ष लायन तेज कुमार अग्रवाल, सुनील पोद्दार, नरेश साह, सूरज चौधरी आदि ने बताया कि स्थानीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में शांति का संदेश देना है. उन्होंने कहा कि सफल प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र के साथ प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया. साथ ही सभी प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन