एटीएम में रुपये डालने पहुंचा था कैश वैन, कटिहार में स्टेट बैंक के 50 लाख रुपये लूटे
Updated at : 07 Jun 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन

तीन बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने पांच मिनट में लूट लिये रुपये कटिहार : जिले के कदवा थाने के सोनैली बाजार स्थित स्टेट बैंक की एक एटीएम में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे कैश डालने पहुंचे कैश वाहन से अपराधियों ने 50 लाख रुपये लूट लिये. तीन बाइकों से आये छह नकाबपोश अपराधियों […]
विज्ञापन
तीन बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने पांच मिनट में लूट लिये रुपये
कटिहार : जिले के कदवा थाने के सोनैली बाजार स्थित स्टेट बैंक की एक एटीएम में गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे कैश डालने पहुंचे कैश वाहन से अपराधियों ने 50 लाख रुपये लूट लिये. तीन बाइकों से आये छह नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद पूर्णिया की तरफ भाग गये.
उनकी गिरफ्तारी के लिए जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर वाहनों की जांच व छापेमारी की जा रही है और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. कैश वाहन के सुरक्षाकर्मी व चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है.
सोनैली-पूर्णिया रोड पर रानी सती पेट्रोल पंप के परिसर स्थित स्टेट बैंक की एटीएम में दोपहर करीब दो बजे कैश वाहन 50 लाख रुपये डालने पहुंचा था. इसी दौरान पूर्व से घात लगाये तीन बाइकों पर सवार छह अपराधियों ने कैश वाहन के सुरक्षाकर्मी को हथियार के बल पर कब्जे में लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने सुरक्षाकर्मी के सिर पर हथियार के बट से प्रहार कर कैश वाहन में रखे 50 लाख रुपये लूट लिये और पूर्णिया की तरफ भाग गये.
अपराधियों ने पांच मिनट से भी कम समय में घटना को अंजाम दिया. जब तक पेट्रोल पंप के कर्मी, स्थानीय लोग कुछ समझ पाते अपराधी काफी दूर निकल चुके थे. घटना के बाद कैश वाहन के सुरक्षाकर्मी ने हल्ला कर लोगों को लूट के बारे में बताया. इसकी सूचना कदवा पुलिस को दी गयी.
कदवा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची. एसपी विकास कुमार भी जानकारी मिलते ही पहुंचे. एसपी ने तुरंत सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कराते हुए छापेमारी शुरू की. एसपी विकास कुमार ने कहा कि पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




