नामांकन को लेकर आज रहेगी गहमागहमी, कल नामांकन का आखिरी दिन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कटिहार : लोकसभा चुनाव को लेकर कटिहार संसदीय के लिए सोमवार से फिर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. लगातार चार दिन अवकाश रहने की वजह से नामांकन प्रक्रिया बंद थी. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 26 मार्च यानी मंगलवार को निर्धारित की गयी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है […]
विज्ञापन
कटिहार : लोकसभा चुनाव को लेकर कटिहार संसदीय के लिए सोमवार से फिर नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. लगातार चार दिन अवकाश रहने की वजह से नामांकन प्रक्रिया बंद थी. लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 26 मार्च यानी मंगलवार को निर्धारित की गयी है.
आपके शहर में
विज्ञापन
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सोमवार व मंगलवार को नामांकन दाखिल करने को लेकर अभ्यर्थियों की भीड़ रहेगी. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण व विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. उल्लेखनीय है कि कटिहार संसदीय क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत 18 अप्रैल को मतदान कराया जायेगा.
इसके लिए मंगलवार तक अभ्यार्थी अपना नामांकन दाखिल कर सकते है. बुधवार को नामांकन पत्रो की संवीक्षा की जायेगी तथा 29 मार्च को अभ्यर्थी अपना नाम वापस ले सकेंगे.
नामांकन दाखिल करने के लिए मात्र दो दिन बचे रहने की वजह से अभ्यर्थियों एवं उनके समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है. हालांकि सोमवार को जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की चर्चा है.
एनडीए की ओर से जदयू प्रत्याशी दुलाल चंद्र गोस्वामी तथा महागठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी तारिक अनवर मुख्य रूप से शामिल है. जबकि स्थानीय सियासी हलकों में यह भी चर्चा है कि मंगलवार को भाजपा नेता व विधान पार्षद अशोक अग्रवाल निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने के लिए नामांकन दाखिल करेंगे.
इसी दिन एनसीपी की ओर से मो शकूर भी नामांकन दाखिल करेंगे. इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पार्टियों एवं निर्दलीय उम्मीदवार भी नामांकन का पर्चा दाखिल करेंगे. इस तरह का कयास स्थानीय राजनीतिक हलकों में लगाया जा रहा है.
अबतक दो प्रत्याशियों ने किया है नामांकन : लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर उम्मीदवारों की भीड़ जुट जायेगी. मंगलवार तक के नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकेगा.
ऐसे में दलीय व निर्दलीय उम्मीदवार को नामांकन पत्र हर हाल में मंगलवार तक कर लेना है. लोकसभा चुनाव के लिए कटिहार संसदीय क्षेत्र से अबतक मात्र दो उम्मीदवारों ने ही नामांकन किया है. नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को दोनों उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन