निगम के 12 स्वच्छता साथी को मिला नियुक्ति पत्र

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
निगम के 12 स्वच्छता साथी को मिला नियुक्ति पत्र

निगम के 12 स्वच्छता साथी को मिला नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

– स्वच्छता के क्षेत्र में करेंगे काम, मेयर, उपमेयर ने दिया नियुक्ति पत्र कटिहार नगर निगम कटिहार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन के क्रियान्वयन के लिए विभागीय निर्देश के आलोक में 12 स्वच्छता साथियों को औपबंधिक रूप चयनित सभी को महापौर उषा देवी अग्रवाल द्वारा एकरारनामा सह नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. इस दौरान नगर आयुक्त संतोष कुमार, सम्बंधित वार्ड के पार्षद भी मौजूद थे. सभी चयनित स्वच्छता साथियों को उनके कर्तव्य व कार्य करने के दायित्वों से अवगत कराया गया. बताया गया कि ये सभी अपने आवंटित वार्ड के सभी घरों का भ्रमण करना एवं स्वच्छता से सम्बंधित जानकारी जुटायेंगे. घर के मुखिया को वेस्टेज सेगि्रगेशन एवं होम कम्पोजेटिंग करने को प्रेरित करेंगे. सूखे एवं गीले कचरे को अलग अलग कर निकाय की वाहन को देने को प्रेरित करेंगे. घर के मुखिया एवं अन्य सदस्यों से मिलकर समस्या का निराकरण करना एवं उन्हें समझाने का कार्य करेंगे. वार्ड में छोटे स्तर पर छोटे छोटे समूह की बैठक कर कचरे के लाभ एवं उससे स्वास्थ्य पर होने वाले प्रभाव पर चचा करने समेत कई तरह के कार्य को अंजाम देना होगा. कृत कार्य का फोटोग्राफ प्रतिदिन जीयो टैग फोटो, व्हाटएसप के माध्यम से उपलब्ध करायेंंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन