प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा प्रेमी की कर दी धुनाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

Updated at : 18 Jul 2018 10:19 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा प्रेमी की कर दी धुनाई, पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गढ़भेली में सड़क किनारे सुनसान स्थल पर एक प्रेमी युगल को देखकर स्थानीय युवक भड़क उठे तथा प्रेमी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. सड़क किनारे चीख पुकार सुन कर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गये. इस बीच कुछ लोगों ने जब पूरी कहानी […]

विज्ञापन

कटिहार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गढ़भेली में सड़क किनारे सुनसान स्थल पर एक प्रेमी युगल को देखकर स्थानीय युवक भड़क उठे तथा प्रेमी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. सड़क किनारे चीख पुकार सुन कर दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग वहां जुट गये. इस बीच कुछ लोगों ने जब पूरी कहानी जानी, तो पिट रहे युवक को छुड़ाया. इसके पश्चात दोनों प्रेमी युगल स्कूटी पर सवार हो निकलते बने. इस पूरी घटना को कुछ लोग अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया.

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम एक युवक अपनी प्रेमिका को स्कूटी पर बिठाकर गढ़भेली की ओर निकला. इस क्रम में प्रेमी युगल कटिहार-गढ़भैली मुख्य मार्ग के किनारे झाड़ी की ओर चला गया. दूसरी ओर से गढ़भेली की ओर जा रहे युवकों ने स्कूटी देखा, तो उन्हें कुछ संदेह हुआ और जब सड़क से किनारे उतरे तो सुनसान स्थल में झाड़ी के पीछे प्रेमी जोड़े को देखा. उसके बाद वहां दो युवकों ने प्रेमी

और प्रेमिका से पूछताछ शुरू कर दी. इस क्रम में वहां दोनों युवक प्रेमी पर ताबड़तोड़ बेल्ट बरसाने लगे. प्रेमी की चीख पुकार सुनकर वहां से गुजर रहे अन्य लोग भी वहां पहुंच गये और घटना को समझ प्रेमी युवक को पीट रहे युवकों से छुड़ाया. इसके बाद किसी प्रकार दोनों स्कूटी से निकलते बने.

कहते हैं थानाध्यक्ष

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि ऐसी किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है और न ही ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन