ऑटो में बने गुप्त स्थान से 101 लीटर शराब बरामद, पूर्णिया व मधेपुरा का दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
ऑटो में बने गुप्त स्थान से 101 लीटर शराब बरामद, पूर्णिया व मधेपुरा का दो तस्कर गिरफ्तार

ऑटो में बने गुप्त स्थान से 101 लीटर शराब बरामद, पूर्णिया व मधेपुरा का दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार. बलरामपुर थाना पुलिस ने नशे के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से कुल 101.52 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है. बलरामपुर थानाध्यक्ष मुन्ना पटेल को गुप्त सूचना मिला की एक शराब लदा ऑटो बजरगांव चेकपोस्ट की ओर आ रही है. गहन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान बंगाल की ओर से आती एक ऑटो को रोककर जब पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी में खुफिया तरीका से बॉक्स बनाकर उसमें शराब रखा गया था. ऑटो से शराब बरामद होते ही पुलिस ने दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की छापेमारी में कुल101.52 लीटर विदेशी शराब बरामद कर दो तस्कर वरुण कुमार पिता ज्ञानदेव मेहता, ओरलाहा थाना बरहारा कोठी जिला पूर्णिया एवं आशीष कुमार पिता बबलू प्रसाद सिंह, मधुकर चक थाना बिहारीगंज जिला मधेपुरा निवासी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना में कांड दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन