दो कांडों में 10 प्राथमिक अभियुक्त व शराबियों को किया गिरफ्तार

दो कांडों में 10 प्राथमिक अभियुक्त व शराबियों को किया गिरफ्तार
कोढ़ा रौतारा थाना पुलिस ने क्षेत्र में शराब पीने के खिलाफ अभियान चलाते हुए कांड संख्या 71/26 व 72/26 के तहत कुल 10 प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों के विरुद्ध विधिवत कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें कटिहार न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया. कांड संख्या 71/26 के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों में तोलन मंडल पिता स्व कानू मंडल, पलटनिया, राजेश सोरेन पिता लंबू सोरेन, दीवानगंज, थाना मुफस्सिल, जिला पूर्णिया, सोहेब अली पिता अफजल हुसैन, दानीपुर एवं मुन्ना चौहान पिता सुखारी चौहान, गोविंदपुर शामिल हैं. कांड संख्या 72/26 के अंतर्गत बुग्गा कुमार पिता राजन ऋषि, सादलपुर, सरवन महतो पिता राजेंद्र महतो, रूपसपुर, झपटा ऋषि पिता सिकंदर ऋषि, खुदना, संजय ऋषि पिता स्व चंद्र ऋषि ग्राम खुदना, राजा कुमार सिंह पिता राज किशोर सिंह, रमेली एवं माहुरी ऋषि पिता स्व बालो ऋषि, खरकट्टा को गिरफ्तार किया गया. रौतारा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शराब पीने एवं अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




