मोहनी गांव के किराना दुकान से 1.226 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

Updated at : 01 Apr 2026 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
मोहनी गांव के किराना दुकान से 1.226 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

मोहनी गांव के किराना दुकान से 1.226 किलो गांजा बरामद, दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन

– कटिहार वाली खबर को हटाकर इसे लगा देंगे डंडखोरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत के मोहनी गांव में किराना दुकान की आड़ में कथित रूप से गांजा बेचे जाने का मामला सामने आने व वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से 1.226 किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है. बताया जाता है कि मोहनी गांव स्थित कलानंद साह की किराना दुकान पर दिनभर युवकों का जमावड़ा लगा रहता था. स्थानीय लोगों का आरोप था कि दुकान की आड़ में सूखा नशा का कारोबार चल रहा था. जिससे गांव के युवक प्रभावित हो रहे थे. वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक युवक को पुड़िया में संदिग्ध नशीला पदार्थ देते हुए दुकान संचालक के छोटे बेटे जैसा दिखने वाला व्यक्ति नजर आ रहा था. हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी. लेकिन मामला चर्चा में आने के बाद डंडखोरा पुलिस हरकत में आयी. इस दौरान जब दुकान संचालक कलानंद साह से पूछताछ की गयी थी तो उन्होंने बताया था कि वह स्वयं गांजा पीते है और अपने उपयोग के लिए ही इसे रखते है. जबकि वायरल वीडियो में कथित तौर पर पुड़िया बनाकर ग्राहक को देते हुए दृश्य दिखायी देने का दावा किया जा रहा था. इस बीच डंडखोरा पुलिस ने दावा किया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर कलानंद साह (55 वर्ष), पिता स्व चिंतू साह, मोहनी, थाना डंडखोरा निवासी को गिरफ्तार किया गया है. तलाशी के दौरान उसके पास से 1.226 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया. इस संबंध में डंडखोरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर संतोष जताते हुए कहा कि इससे गांव में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगेगी और युवाओं को नशे से बचाने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन