Karpoori Thakur Jayanti: पटना में बदली रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था, घर से निकलने से पहले पढ़े यह खबर

पटना जिले में 23 जनवरी की रात 10 बजे से 24 जनवरी की रात 10 बजे की अवधि में ट्रकों के प्रवेश पर रोक रहेगी. साथ ही बाढ़, मोकामा से पटना आने वाले ट्रकों का फतुहा ओवरब्रिज से यूटर्न लेकर एनएच 30 होते हुए बिहटा सरमेरा रोड से परिचालन होगा.
24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह का आयोजन किया गया है. इसे लेकर पटना के कई मुख्य सड़कों पर यातायात व्यवस्था बुधवार को बदली रहेगी. अटल पथ पर व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. अटल पथ में चलने वाले व्यावसायिक वाहन बोरिंग रोड होकर आ-जा सकते हैं.
-चितकोहरा दक्षिण से पटेल गोलंबर की ओर जाने वाले सामान्य वाहनों को गर्दनीबाग या अनिसाबाद गोलंबर की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.
-फुलवारी जेल मोड़ से पटना एयरपोर्ट की ओर आने वाले सामान्य वाहनों को जगदेव पथ रोड या टमटम पड़ाव की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा.
-पटेल गोलंबर से पटना एयरपोर्ट की ओर मात्र वैसे वाहनों को ही जाने की इजाजत दी जायेगी, जिनके यात्री को हवाई जहाज पकड़ना होगा. उन्हें टिकट दिखाने के बाद जाने की इजाजत दे दी जायेगी.
-डुमरा चौकी से पटना एयरपोर्ट की ओर प्लेन से सफर करने काे टिकट दिखाने के बाद ही जाने की इजाजत होगी.
-जगदेव पथ में व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. अगर कोई वाहन फुलवारी जेल मोड़ के पास आ जाती है तो उसे वहीं से वापस जगदेव पथ रोड में डायवर्ट कर दी जायेगी.
-हार्डिंग रोड में व्यावसायिक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी. हार्डिंग रोड में चलने वाले व्यावसायिक वाहन चितकोहरा दक्षिण से गर्दनीबाग मीठापुर होते हुए जीपीओ करबिगहिया होकर गंतव्य की ओर जा सकते हैं.
-अरण्य भवन से बीएमपी होते हुए आशियाना मोड़ आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों की पार्किंग नहीं होगी.
-पटना जिले में 23 जनवरी की रात 10 बजे से 24 जनवरी की रात 10 बजे की अवधि में ट्रकों के प्रवेश पर रोक रहेगी. साथ ही बाढ़, मोकामा से पटना आने वाले ट्रकों का फतुहा ओवरब्रिज से यूटर्न लेकर एनएच 30 होते हुए बिहटा सरमेरा रोड से परिचालन होगा. इसी प्रकार, बिहटा से पूरब आने वाले भारी वाहनों का परिचालन बिहटा, कन्हौली मोड़ से बिहटा सरमेरा पथ होते हुए न्यू बाइपास से फतुहा ओवरब्रिज तक होगा.
Also Read: Bharat Ratna: बिहार के इस गांव में कर्पूरी ठाकुर का हुआ था जन्म, जानें क्यों कहा जाता है जननायक
-मीठापुर न्यू बाइपास मोड़ से पुरानी बस स्टैंड तक सड़क के दोनों किनारे
-पटना हाइस्कूल ग्राउंड गर्दनीबाग
-गर्दनीबाग मैदान
-जिला परिवहन कार्यालय परिसर फुलवारी
-अटल पथ पर दोनों फ्लैंक में आर ब्लॉक तक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




