प्राकृतिक खेती सीखने भोपाल रवाना हुए कैमूर के किसान

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जिला कृषि पदाधिकारी ने दी जानकारी

विज्ञापन

भभुआ शहर.

जिले के किसान अब रासायनिक खेती छोड़ प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को कैमूर जिले के प्रत्येक प्रखंड से चुने गये 22 किसान और दल के दो लीडर संदीप कुमार मौर्य व सुनील कुमार पटेल भोपाल रवाना हुए. यह दल 12 से 16 सितंबर तक भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान, भोपाल में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा. जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पहलुओं से अवगत कराना और रासायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के दुष्प्रभाव से बचाना है. प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञ किसानों को गोबर, गोमूत्र, जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत जैसी तकनीकों से खेती करने की विधियां विस्तार से बतायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन