गैस के लिए 400 मीटर लंबी लाइन, ओटीपी की तकनीकी समस्या से उपभोक्ता परेशान

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर लोग, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी

विज्ञापन

फोटो 4 गैस के लिये लाइन में लगे उपभोक्ता चिलचिलाती धूप में घंटों इंतजार करने को मजबूर लोग, बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, अफवाहों से बचने की अपील मोहनिया शहर. अमेरिका व ईरान के बीच तनाव की खबरों के बीच गैस की किल्लत की आशंका को लेकर मोहनिया के डड़वा स्थित गैस एजेंसी पर प्रतिदिन उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग रही है. इसमें बुकिंग के बाद ओटीपी नहीं आने सहित कई अन्य समस्याओं के कारण गैस नहीं मिलने से लोग परेशान हैं. शुक्रवार को भी एजेंसी के बाहर लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली, जहां चिलचिलाती धूप में लोग घंटों खड़े होकर अपने नंबर का इंतजार करने को मजबूर दिखे. मालूम हो कि इन दिनों गैस के लिए सभी उपभोक्ताओं में होड़ सी मची है. शुक्रवार को मोहनिया के इंडेन गैस एजेंसी के परिसर से लेकर करीब 400 मीटर तक लंबी लाइन लगी थी. लेकिन कई उपभोक्ताओं का गैस बुकिंग कराने के बाद भी मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहा था, जबकि कुछ लोगों को ओटीपी मिलने के बावजूद डिलीवरी की तिथि अप्रैल महीने की दिखाई दे रही थी. इससे लोगों में भ्रम व नाराजगी की स्थिति देखने को मिली, जिसके कारण कई लोग एजेंसियों का बार-बार चक्कर लगाने को विवश रहे. मोहनिया में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. गैस सिलिंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए मोहनिया अनुमंडल कार्यालय की ओर से हेल्पलाइन नंबर 9142852757 जारी किया गया है. इस नंबर पर गैस सिलिंडर की कालाबाजारी की सूचना देने पर संबंधित लोगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संकट की इस घड़ी में अवैध भंडारण करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा. क्या कहते हैं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बताया कि गैस की कोई किल्लत नहीं है व उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है. जिन लोगों को ओटीपी प्राप्त हुआ है, उन्हें नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराया जा रहा है. कुछ उपभोक्ताओं के ओटीपी को लेकर तकनीकी समस्या सामने आयी है, जिसे दूर करने के लिए संबंधित टीम काम कर रही है. इधर कालाबाजारी को लेकर जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर पर किसी भी गड़बड़ी की सूचना दी जा सकती है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन