टोल प्लाजा के पास दो ट्रेलरों में टक्कर, चालक फरार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के डिड़िखीली टोल प्लाजा के समीप बुधवार की रात एक सड़क हादसे में दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के डिड़िखीली टोल प्लाजा के समीप बुधवार की रात एक सड़क हादसे में दो ट्रेलरों की जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बालू लदे ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, एक ट्रेलर सड़क पर आगे जा रहा था. इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बालू लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर उसमें जा भिड़ा. टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे वाले वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह दब गया. दुर्घटना की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये. हादसे के कारण कुछ समय तक सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर एनएचएआइ की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त ट्रेलर को सड़क किनारे हटवाकर यातायात सामान्य कराया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन