Tourist Places In Bihar: मानसून का लेना है मजा तो आ जाइये यहां की वादियों में… झीलें, पहाड़, वॉटरफॉल देख हो जायेंगे रोमांचित
Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Aug 2025 11:01 AM
सांकेतिक तस्वीर
Tourist Places In Bihar: मानसून के वक्त खूबसूरत वादियों में जाकर सुकून के पल बिताना हर किसी को अच्छा लगता है. बिहार का कैमूर जिला कुछ ऐसा ही आपको फील कराएगा. यहां की वादियां, पहाड़, झरने, झीलें और हरे-भरे नजारे लोगों को खूब भा रहे हैं.
Tourist Places In Bihar: मानसून के महीने में पहाड़ों पर जाना, वादियों का दीदार करना और खूबसूरत पलों को जीना हर किसी को पसंद होता है. ऐसा फील करने के लिए आपको लोनावला या मनाली जाने की जरूरत नहीं है. बल्कि बिहार के कैमूर जिले में ही ये सारी चीजें मिल जाएगी. कैमूर पर्यटन की दिशा में आगे बढ़ रहा है और टूरिस्टों के लिए इसे अच्छे से डेवलप भी किया जा रहा है. इसके साथ ही 2022-23 से अब तक करीब 14 गुना यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है.
पिछले कुछ सालों में बढ़ी पर्यटकों की संख्या
वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की माने तो, 2022-23 में कैमूर में घूमने आने वाले पर्यटकों की संख्या 50 हजार के करीब थी. जो कि 2023-24 में यह संख्या ढाई लाख के करीब पहुंच गई है. इसके अलावा 2024-25 में साढ़े सात लाख तक पर्यटक घूमने के लिए पहुंचे. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि, 2025-26 में 10 लाख तक टूरिस्टों की संख्या पहुंच सकती है.
झीलें, पहाड़, झरनों का खूबसूरत नजारा
मॉनसून को स्पेशल बनाने के लिए आपको कैमूर जिले में ऐसे कई नजारे मिलेंगे, जो आपके लिए यादगार पल बन जाएगा. यहां शांत-खूबसूरत वादियां, हरे-भरे जंगल, पहाड़ की घाटियां, झीलें, झरने, डैम के साथ कई ऐसी चीजें हैं, जिसे देखने के बाद आप उस पल को कैमरे में कैद करना नहीं भूलेंगे. कहा जाता है, अगर यहां कोई एक बार आता है, तो वह बार-बार आना चाहता है. एक बार यहां घूमने के बाद आप मनाली और लोनावला जैसे जगहों के बदले कैमूर ही आना पसंद करेंगे.
टूरिस्टों को मिलेगी कई सुविधाएं
इसके अलावा यहां टूरिस्टों के लिए सुविधाओं की बात करें तो, जिले के दुर्गावती जलाशय, तेल्हाड़ कुंड जलप्रपात, करकटगढ़ जलप्रपात, जगदहवां डैम, मुंडेश्वरी धाम में इको पार्क बनने वाला है. साथ ही तरह-तरह के पर्यटन स्थलों तक जाने के लिए व्यवस्थित रास्ते, कैंटिन, मोटरबोट, घूमने के लिए गाड़ी, आवास, फव्वारा आदि की सुविधाएं मिलेंगी. इस दौरान सुरक्षा में गार्ड और विभाग के सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं. इधर, कैमूर का टूरिस्ट प्लेस के तौर पर विकास होने से अच्छे-खासे राजस्व प्राप्ति की भी संभावना जताई जा रही है.
Also Read: Bihar News: भाई-बहन की हत्या मामले में रिश्तेदार समेत 7 गिरफ्तार, पटना एसएसपी का बड़ा खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










