बोलेरो से तीन पेटी शराब जब्त, वाहन मालिक फरार

Edited by VIKASH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बढ़ूपर गांव में पुलिस ने की कार्रवाई

विज्ञापन

मोहनिया शहर.

थाना क्षेत्र के बढ़ूपर गांव में पुलिस ने बोलेरो से तीन पेटी देसी शराब जब्त की़ छापेमारी की भनक मिलते ही वाहन मालिक मौके से फरार हो गया. थाना प्रभारी प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि सूचना मिली कि बढ़ूपर गांव निवासी सानू मियां बोलेरो से उत्तर प्रदेश से शराब की बड़ी खेप लायी जा रही है. एसआइ आनंद कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की गयी. पुलिस के पहुंचते ही सानू मियां गाड़ी छोड़ कर भाग गया. बोलेरो की तलाशी ली गयी, तो तीन पेटी शराब बरामद जब्त की गयी़ इसकी कुल मात्रा करीब 27 लीटर बतायी जा रही है. पुलिस शराब सहित बोलेरो वाहन को जब्त कर थाने ले आयी. साथ ही फरार आरोपी सानू मियां के विरुद्ध मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन