दुर्घटना में घायल खलासी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Updated:
विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर पटना मोड़ के पास 11 मई को हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूध वाहन के खलासी की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

पटना मोड़ के समीप हुई थी ट्रक व दूध वाहन में टक्कर मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच-19 पर पटना मोड़ के पास 11 मई को हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूध वाहन के खलासी की इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना के तीसरे दिन गुरुवार को मृतक के परिजनों ने मोहनिया थाना पहुंचकर आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग की है. मृतक रामगढ़ थाना क्षेत्र के दरौली गांव निवासी मोहम्मद कैफ के पुत्र असलम अंसारी बताया जाता है. जानकारी के अनुसार, 11 मई की अहले सुबह करीब 4:30 बजे मोहनिया शहर के पुराना सिनेमा हॉल के सामने एनएच-19 पर दूध लदे एक मैजिक वाहन को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी. हादसे में वाहन पर सवार तीन लोग घायल हो गये थे. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मोहम्मद कैफ को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया था. वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान बुधवार की दोपहर मौत हो गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हुई है. मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन दिया गया है. दुर्घटना में शामिल ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Vikash Kumar

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन