ePaper

Kaimur news : बिहार दिवस पर शहर में निकाली गयी प्रभातफेरी

Updated at : 22 Mar 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur news : बिहार दिवस पर शहर में निकाली गयी प्रभातफेरी

Kaimur news : बिहार दिवस के पहले दिन महाराणा प्रताप कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकली गयी, जिसे एसडीएम राकेश कुमार सिंह व भूमि सुधार उप समाहर्ता कमलाकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर अनुमंडल कार्यालय से नगर भ्रमण के लिए रवाना किया.

विज्ञापन

मोहनिया सदर. बिहार दिवस के पहले दिन महाराणा प्रताप कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकली गयी, जिसे एसडीएम राकेश कुमार सिंह व भूमि सुधार उप समाहर्ता कमलाकांत द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर अनुमंडल कार्यालय से नगर भ्रमण के लिए रवाना किया. इस दौरान सभी पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे. लगातार तीन दिनों तक बिहार दिवस को लेकर शाम 5:30 बजे से रात 8 बजे तक अनेक तरह के कार्यक्रमों की धूम रहेगी. पहले दिन अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाना है. मानस सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गान, गणेश वंदना, शारदा ब्रजराज उच्च विद्यालय व प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है. प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा गीत व समूह गायन प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं, मानस सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य प्रस्तुति दी जानी है. शारदा व प्रोजेक्ट शांति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जाने हैं, जहां पहले दिन कुदरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी से आमजनों को अवगत कराया जायेगा. रविवार के कार्यक्रम में श्रवण डांस क्लासेज द्वारा गणेश वंदना व झांसी की रानी की वीरगाथा से संबंधित प्रस्तुति दी जायेगी. वहीं, पंकज कुमार विश्वकर्मा शिक्षक मानस सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा लोकगीत प्रस्तुत किया जायेगा. अनुराधा कृष्ण रस्तोगी द्वारा बिहार लोकगीत प्रस्तुत किया जायेगा. अरुण कुमार शर्मा द्वारा गजल, गीत गायन प्रस्तुत किया जायेगा. बिहार की संस्कृति से संबंधित प्रस्तुति पंकज कुमार विश्वकर्मा द्वारा बिहार लोकगीत (चैता) प्रस्तुत किया जायेगा. अनुराधा कृष्ण रस्तोगी बिहार लोकगीत छठ गीत आदि प्रस्तुत करेंगी. बिहार दिवस के अंतिम दिन यानी 24 मार्च की शाम प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया जायेगा. महाराणा प्रताप महाविद्यालय की छात्रा द्वारा शिव तांडव एकल नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा. प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं व शिक्षकों द्वारा बिहार गौरव से संबंधित लाइव प्रदर्शन किया जायेगा. महाराणा प्रताप काॅलेज की छात्रा द्वारा एकल गायन, मानस सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा छत्तीसगढ़ नृत्य कला प्रस्तुति, प्रोजेक्ट शांति बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा सामूहिक गायन, मानस सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं द्वारा राजस्थानी नृत्य कला प्रस्तुत किया जायेगा. इसके साथ ही बिहार संस्कृतियों से संबंधित सामूहिक गायन भी इन छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा. गायन व शायरी शंकर कैमूरी द्वारा किया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी व अन्य पदाधिकारी द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम का समापन अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार सिंह के संबोधन व धन्यवाद ज्ञापन द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा. उक्त सभी कार्यक्रम शाम में आयोजित किये जायेंगे, जिसे लेकर अनुमंडल कार्यालय परिसर को अच्छी तरह से सजाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन