अनुसंधान करने जा रहे दारोगा और चौकीदार को कार सवार ने कुचला

Updated at : 05 Mar 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
अनुसंधान करने जा रहे दारोगा और चौकीदार को कार सवार ने कुचला

Kaimur news. केस का अनुसंधान करने जा रहे बाइक सवार दारोगा और चौकीदार को एक कार ने बुधवार को बुरी तरह कुचल दिया. इससे दारोगा और चौकीदार बुरी तरह से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.

विज्ञापन

भभुआ सदर. केस का अनुसंधान करने जा रहे बाइक सवार दारोगा और चौकीदार को एक कार ने बुधवार को बुरी तरह कुचल दिया. इससे दारोगा और चौकीदार बुरी तरह से घायल हो गये, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. यहां से दारोगा की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया. वहीं, चौकीदार का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. दारोगा और चौकीदार को धक्का मारकर भागने वाले कार और उसके चालक कुड़ासन गांव निवासी जवाहिर सिंह के बेटे पंकज कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया है. कार के धक्के से घायल हुए दारोगा मनोज कुमार और चौकीदार घनश्याम पासवान भभुआ सदर थाने में तैनात हैं. भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दारोगा मनोज सिंह और चौकीदार घनश्याम पासवान बुधवार की सुबह साढ़े नौ बजे एक केस के सिलसिले में अनुसंधान करने बाइक से परसिया गांव जा रहे थे. इस दौरान वे परसिया गांव जाने के लिए बाइक मोड़ रहे थे, तभी भभुआ की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार धक्का मार दिया. धक्के से दारोगा मनोज सिंह की बायीं जांघ की हड्डी टूट गयी और वह गंभीर रूप से घायल हो गये. हादसे के बाद दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां दारोगा मनोज सिंह की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. वहीं, चौकीदार की हालत खतरे से बाहर है. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दारोगा और चौकीदार को धक्का मारकर भाग रहे कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है. कार जब्त कर ली गयी है..

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन