Kaimur News : बाइक सवार को बचाने में पटना जा रही बस पलटी, कई यात्री हुए घायल

Published by : PRABHANJAY KUMAR Updated At : 28 Sep 2025 9:10 PM

विज्ञापन

पटना जा रही तिवारी नामक यात्री बस डिहरा मोड़ के समीप पलट गयी. बस के पलटने से उसमें सवार महिला पुरुषों सहित कई यात्री घायल हो गये

विज्ञापन

भभुआ सदर. रविवार दोपहर चार बजे के करीब भभुआ-मोहनिया सड़क पर एक बाइक सवार को बचाने में पटना जा रही तिवारी नामक यात्री बस डिहरा मोड़ के समीप पलट गयी. बस के पलटने से उसमें सवार महिला पुरुषों सहित कई यात्री घायल हो गये. उन्हें तत्काल मौके पर जुटे लोगों और भभुआ थाने के थानेदार मुकेश कुमार तत्परता से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. घायलों में एक ही परिवार के पटना सदर निवासी मो अनवर के बेटे मैनुद्दीन, मैनुद्दीन की पत्नी फरहा परवीन, बेटी तीन वर्षीय सुरैया फातमा और कोचस निवासी मो इम्तियाज की पत्नी नुशरत बतायी जाती है. हादसे के बाद मिली जानकारी पर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे जनसुराज नेता जैनेंद्र कुमार आर्य ने बताया तिवारी बस अखलासपुर बस स्टैंड से पटना जा रही थी. भभुआ-मोहनिया एनएच 219 पर बारे गांव से आगे डिहरा मोड़ के समीप अचानक से सामने से आये एक बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित हो गयी और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. हादसे में बस में सवार घायल हुए लोगों को निकालकर उन्हें निजी वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. उन्होंने बताया बस में सवारी कम थी, नहीं तो जिस प्रकार से हादसा हुआ है और बस पलटी है उससे काफी लोग इसकी चपेट में आ जाते. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के लगभग 45 मिनट बीत जाने के बाद घायलों को अस्पताल भेजने के लिए घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंची. इधर, बस हादसे में घायल हुई फरहा परवीन ने बताया कि वह सपरिवार बीयूर वाले बाबा के मजार पर आयी थी. आज चार बजे बस से सभी लोग वापस पटना जा रहे थे. इसी दौरान बस पलट गयी और वह सभी लोग घायल हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन