जिला स्तरीय टीएलएम मेले में शिक्षकों के नवाचार को मिली पहचान
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 29 Jan 2026 5:27 PM
गुरुवार को शिक्षा भवन परिसर भभुआ में जिला स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया.
42 शिक्षकों ने प्रस्तुत किये नवाचारी शिक्षण-अधिगम सामग्री भभुआ ग्रामीण. गुरुवार को शिक्षा भवन परिसर भभुआ में जिला स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगान से हुआ. इसके पश्चात राजन कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी, विष्णुकांत राय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, शंभू कुमार सिंह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) व संजय कुमार प्राचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया. मेले में जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित शिक्षकों ने सहभागिता करते हुए अपने नवाचारी व उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) का प्रदर्शन किया. इस मेले में 42 प्रतिभागी शिक्षकों ने भाग लिया. विषयवार सहभागिता में गणित से 10, उर्दू से 08, पर्यावरण अध्ययन से 10, हिंदी से 08 व अंग्रेजी विषय से 06 प्रतिभागी शिक्षक शामिल हुए. सभी शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम अत्यंत सराहनीय पाये गये. इन्हें कक्षा शिक्षण को प्रभावी व रुचिकर बनाने वाला बताया गया. प्रस्तुत टीएलएम का मूल्यांकन निर्धारित मानकों के अनुसार गठित निर्णायक मंडल द्वारा किया गया. निर्णायक मंडल में संजय कुमार प्राचार्य, ओम प्रकाश सिंह डायट मोहनिया, ओम प्रकाश मिश्रा गुणवत्ता शिक्षा समन्वयक, मृत्युंजय कुमार शर्मा प्रोग्राम समन्वयक व हरिदास शर्मा राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापक शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन प्रवीण कुमार ने किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्रीकृष्ण सिंह, दिवाकर कुमार सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा. जिला स्तरीय टीएलएम मेला 3.0 का उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार को प्रोत्साहित करना व विद्यार्थियों के लिए शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










