सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल व सौम्य किड्स प्ले स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना गणतंत्र दिवस
Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 27 Jan 2026 3:47 PM
स्थानीय सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल व सौम्य किड्स प्ले स्कूल परिसर में सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.
मोहनिया शहर. स्थानीय सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल व सौम्य किड्स प्ले स्कूल परिसर में सोमवार को गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक नागेश्वर तिवारी ने ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के साथ किया. इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य व कविता पाठ आदि की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया. कार्यक्रम में अयान बाबू, अनश गुलाम, अवनी सिंह, आर्यन, हसन, अयत, अनम, सृष्टि कुमारी, आसिफ अंसारी, सूर्यांशु, रोहित, आलिया, वेदिका, तासरीन, रिजवान, सौम्या, अनमोल, शिफा, ईशानी, अलीशा, आराध्या, श्रेया, सुंदरम, जूही, सुगंधा, आंचल, सोनाली, जूही कुमारी, आयुष कुमार व सत्यम सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों की खूब तालियां बटोरी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय निदेशक नागेश्वर तिवारी ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला व विद्यार्थियों को अनुशासन, एकता व देशप्रेम का संदेश दिया. इस अवसर पर शिक्षक गण व विद्यालय स्टाफ चिंटू कुमार, अंजली कुमारी, डिंपल सिंह, प्रीति कुमारी, खुशी कुमारी, प्रियंका कुमारी, बबली दुबे, समीक्षा कुमारी, आलिया खातून, सलमा खातून, आस्था कुमारी व अमित कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










