कैमूर : युवती और किसान को सांप ने काटा, बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में इलाज जारी
अस्पताल में इलाजरत किसान
Kaimur News : कैमूर में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक किसान गंभीर रूप से बीमार हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सिविल सर्जन ने सांप काटने पर झाड़-फूंक से बचकर तुरंत अस्पताल जाने की सलाह दी है.
Kaimur News : जिले में सोमवार को सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवती और एक किसान की तबीयत बिगड़ गयी. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है. पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के मझुई गांव की है. रविवार रात खाट पर सो रही नेहा कुमारी को जहरीले सांप ने डस लिया. सांप के काटने की जानकारी युवती ने परिजनों को दी. इसके बाद परिजन उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने के लिए पास के गांव ले गये. वहां हालत बिगड़ने पर सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसे सदर अस्पताल भभुआ लाया गया. चिकित्सकों ने युवती को भर्ती कर इलाज शुरू किया. नेहा कुमारी शारदा सिंह की पुत्री बतायी जाती है.
Also Read : शत्रुघ्न यादव हत्याकांड को लेकर पूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग
धान की सोहनी के दौरान किसान को सांप ने डसा
दूसरी घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के बेरा गांव की है. गांव निवासी 60 वर्षीय रामाश्रय बिंद सोमवार सुबह खेत में धान की सोहनी करने गये थे. इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. उनकी हालत बिगड़ने पर आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल मोहनिया ले गये. वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल भभुआ रेफर कर दिया. एंबुलेंस से रामाश्रय बिंद को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.
Also Read : बिहार राज्य किसान सभा की चांद अंचल कमेटी का गठन, राधे कृष्ण शास्त्री बने अध्यक्ष
सिविल सर्जन ने अस्पताल पहुंचने की दी सलाह
दोनों घटनाओं के बाद सिविल सर्जन डॉ. चंदेश्वरी रजक ने लोगों से सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं पड़ने की अपील की है. उन्होंने कहा कि सांप के काटने की स्थिति में बिना देरी किये मरीज को अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सकीय उपचार कराना चाहिए. समय पर इलाज मिलने से मरीज की जान बचाई जा सकती है.

Also Read : कुदरा में स्कॉर्पियो से 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए