कैमूर के खजुरा में श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

Updated:
विज्ञापन

प्रभात फेरी में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर के खजुरा में श्री सर्वेश्वरी समूह का स्थापना दिवस धूमधाम से मना. प्रभातफेरी, आरती-पूजन और प्रसाद वितरण हुआ. समाज सेवा पर जोर देते हुए कार्यक्रम शांति पाठ से समाप्त हुआ.

विज्ञापन

Kaimur News : रामपुर प्रखंड के खजुरा स्थित श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के तत्वावधान में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर सुबह 7 बजे से 9 बजे तक बाइक व अन्य वाहनों से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. अघोरेश्वर भगवान राम के जयघोष के साथ श्रद्धालु पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए वापस खजुरा बजरंगबली परिसर पहुंचे.

विज्ञापन

आरती-पूजन के बाद हुआ प्रसाद वितरण

स्थापना दिवस के अवसर पर खजुरा बजरंगबली परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी. प्रभातफेरी के बाद विधि-विधान से आरती और पूजन किया गया. इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

Also Read : शत्रुघ्न यादव हत्याकांड को लेकर पूर्व सैनिकों ने निकाला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी देने की मांग

समाज सेवा के कार्यों पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम के दौरान श्री सर्वेश्वरी समूह के सिद्धांतों और समाज सेवा से जुड़े कार्यों पर प्रकाश डाला गया. वक्ताओं ने कहा कि समूह हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सेवा में लगा रहा है. अघोरेश्वर भगवान राम के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज का कल्याण संभव है.

Also Read : मंडल कारा भभुआ में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता कार्यक्रम, कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

समूह के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रंग बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, मंत्री प्रदीप कुमार, संयुक्त मंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह, प्रभु शर्मा, अमरेश कुमार सिंह, प्रचार मंत्री अभिनव कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, विवेक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्रेमचंद पासवान, रिंकू कुमार सिंह, रवि शर्मा, विकास कुमार चौधरी, चिंटू कुमार, चिंटू सिंह और पंचदेव सिंह, अरुण सिंह समेत कई गणमान्य लोग एवं श्री सर्वेश्वरी समूह के सदस्य मौजूद रहे.

शांति पाठ के साथ समारोह का समापन

कार्यक्रम के अंत में शांति पाठ किया गया, जिसके साथ स्थापना दिवस समारोह का समापन हुआ. आयोजकों ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं और आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.

Also Read : कुदरा में स्कॉर्पियो से 314 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, कारोबारी गिरफ्तार

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन