कैमूर: सिरसी-हाटा नहर पुल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप से चार पशु बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

1. बरामद पशु 2. पशु लदे पिकअप के साथ गिरफ्तार तस्कर | Prabhat Khabar Network

चैनपुर पुलिस ने सिरसी-हाटा नहर पुल के पास नाकेबंदी कर पशु लदे पिकअप को जब्त किया और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जानें पूरी खबर।

विज्ञापन

Kaimur Police Action : कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर सिरसी-हाटा नहर पुल के पास नाकेबंदी कर पुलिस ने एक पिकअप वाहन से चार पशु बरामद किए. इस दौरान एक आरोपित को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chainpur Cattle Smuggling: नाकेबंदी के दौरान पकड़ी गई पिकअप

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की ओर से पशुओं को लादकर एक पिकअप वाहन गुजरने वाला है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सिरसी-हाटा नहर पुल के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी. जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें चार पशु बरामद हुए.

Kaimur News : एक आरोपित गिरफ्तार, वाहन जब्त

पुलिस ने मौके पर ही पिकअप वाहन को जब्त कर लिया और उसमें सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित की पहचान चांद थाना क्षेत्र के गुड्डी गांव निवासी रुस्तम अली के पुत्र शौकत अली के रूप में हुई है.

पशुओं को सुरक्षित कब्जे में लिया गया

बरामद चारों पशुओं को पुलिस ने सुरक्षित कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद पशुओं के संरक्षण की व्यवस्था की गई.

पशु तस्करी के मामले में दर्ज हुई प्राथमिकी

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पशु तस्करी से संबंधित सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई.

Also Read : कैमूर : APAAR ID में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 8 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका, 24 घंटे में मांगा जवाब



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन