कैमूर: कुदरा में शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान, सात गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network

कुदरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मेडिकल जांच के बाद सभी को न्यायालय भेजा गया।

विज्ञापन

Kaimur News : कैमूर जिला के कुदरा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत मंगलवार को सात लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर सभी आरोपितों को हिरासत में लिया.

मेडिकल जांच में हुई शराब सेवन की पुष्टि

गिरफ्तार सभी आरोपितों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुदरा ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई. चिकित्सकों ने जांच के दौरान सभी के शराब सेवन की पुष्टि की, जिसके बाद उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई.

सात लोगों को किया गया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में उत्तर प्रदेश के एटा जिले के बजवाला थाना क्षेत्र के कसूरी गांव निवासी आनंद कुमार, माथाचक निवासी जितेंद्र पासवान, कुदरा बाजार निवासी दीपक कुमार, करमा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, रोहतास जिले के पाली थाना क्षेत्र के जखी बिगहा निवासी राही कुमार, चिलबिली गांव निवासी शंकर बिंद तथा कुदरा निवासी शाहिद अंसारी शामिल हैं.

न्यायालय भेजे गए सभी आरोपित

पुलिस ने सभी आरोपितों की स्वास्थ्य जांच कराने के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया. थाना पुलिस ने कहा कि शराबबंदी कानून के पालन को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.


विज्ञापन
Satendra Singh

लेखक के बारे में

By Satendra Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन