ePaper

Kaimur News : बिहार की हॉकी टीम में कैमूर के रोहित का चयन

Updated at : 03 Apr 2025 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
Kaimur News : बिहार की हॉकी टीम में कैमूर के रोहित का चयन

जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघी गांव निवासी गोवर्धन पाठक के पुत्र रोहित पाठक का नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खेलने के लिए बिहार के हॉकी टीम में चयन किया गया है.

विज्ञापन

भभुआ नगर. जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघी गांव निवासी गोवर्धन पाठक के पुत्र रोहित पाठक का नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में खेलने के लिए बिहार के हॉकी टीम में चयन किया गया है. रोहित के चयन पर परिजनों सहित खिलाड़ियों व पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त की है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में होने वाली 15 वीं नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में बिहार के सीनियर हॉकी टीम को भाग लेना है, जिस टीम में कैमूर के रोहित पाठक का भी चयन किया गया है. बुधवार को राजगीर स्थित हॉकी स्टेडियम से बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्रन शंकरन द्वारा बिहार सीनियर हॉकी टीम को रवाना किया गया. इस दौरान बिहार हॉकी संघ के अधिकारी व कई खिलाड़ी मौजूद रहे. दरअसल, कैमूर के रहने वाले रोहित पाठक की प्रारंभिक पढ़ाई गांव से ही प्रारंभ हुई. लेकिन प्रारंभिक पढ़ाई के बाद रोहित के चाचा राजेंद्र प्रसाद पाठक पटना में बीएमपी में कार्यरत थे, इसलिए रोहित पाठक भी उनके साथ चला गया और रोहित ने पटना जिला से हॉकी खेलना प्रारंभ किया. हालांकि, रोहित चौथी बार नेशनल हॉकी सीनियर प्रतियोगिता में बिहार की ओर से अपना जलवा दिखायेंगे. इधर, नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ी रोहित का चयन होने पर परिवार के सदस्य विनय पाठक, रामानंद पाठक व भाई वार्ड पार्षद प्रमोद पाठक ने खुशी व्यक्ति की है. गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के झांसी में होने वाली 15 वीं नेशनल हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए राजगीर में पटना जिला सहित विभिन्न जिलों से चयन होकर आये हॉकी खिलाड़ियों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के बाद बेहतर प्रदर्शन करने पर रोहित का चयन नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHANJAY KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHANJAY KUMAR

PRABHANJAY KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन