अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निकाली प्रभातफेरी
Author Vikash kumar
Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाजार होते हुए हाइस्कूल से प्रखंड कार्यालय तक प्रभातफेरी निकाली गयी.
विज्ञापन
अधौरा. कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बाजार होते हुए हाइस्कूल से प्रखंड कार्यालय तक प्रभातफेरी निकाली गयी. इस दौरान नारी शक्ति व महिला सशक्तीकरण को लेकर कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं ने जमकर नारे लगाये. इसके साथ ही विद्यालय की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध लेखन, चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित किया गया, जिसमें महिलाओं की समाज में समान भागीदारी, महिला अधिकारों आदि के साथ-साथ महिला सशक्तीकरण को लेकर कई अन्य बातें विस्तार से बतायी गयी. इस अवसर पर वार्डन अनुपम श्रीवास्तव, बिंदा कुमारी, लेखापाल बजरंगी सिंह इत्यादि लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन