ePaper

जेसीबी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Updated at : 03 May 2024 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
जेसीबी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

नीय थाना क्षेत्र के ससना गांव में बुधवार को मिट्टी खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

कुदरा. स्थानीय थाना क्षेत्र के ससना गांव में बुधवार को मिट्टी खुदाई के दौरान जेसीबी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. इसको लेकर मृतक के परिजन द्वारा हत्या करने का आरोप लगा आवेदन दिया गया है. उसके शव को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है. मृतक ससना गांव के रामसेवक सिंह का पुत्र विनय कुमार बताया जाता है. इधर, मृतक के परिजन द्वारा कुदरा थाने में हत्या करने का आरोप लगा प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया गया है, जिसके आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को मिट्टी भराई के लिए गांव के सीवान में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई की जा रही थी, इसी दौरान जेसीबी के सामने खड़ा एक व्यक्ति बौकेट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. इधर सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. लेकिन, परिजन द्वारा लाठी डंडे से पिटाई कर हत्या का आरोप लगा आवेदन दिया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि पहले सूचना मिली थी कि जेसीबी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जिसका स्टेशन डायरी भी हुआ है. लेकिन, परिजन द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया गया है, जिसका अनुसंधान कर सच को सामने लाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन