कैमूर में स्कूल से शिक्षक मिले गायब, मंत्री जमा खान का औचक निरीक्षण, DEO को तुरंत कार्रवाई का आदेश

Updated:
विज्ञापन

फोटो.18. अधौरा हाई स्कूल मे निरीक्षण करते मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने अधौरा हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें 12 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Kaimur News : बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एवं चैनपुर विधायक मोहम्मद जमा खान ने सोमवार को पीएम श्री राज्य संपोषित उच्च विद्यालय, अधौरा का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए. प्रभारी प्रधानाध्यापक विमलेश कुमार सहित कुल 27 शिक्षकों में से 12 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए. विद्यालय में करीब 900 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने खोली शिक्षकों की लापरवाही की पोल

निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने मंत्री से शिकायत की कि कई शिक्षक नियमित रूप से विद्यालय नहीं आते हैं. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है. ग्रामीणों ने विद्यालय में नियमित निगरानी और कार्रवाई की मांग भी उठाई.

DEO को फोन कर दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मंत्री मोहम्मद जमा खान ने मौके से ही जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) को फोन कर अनुपस्थित शिक्षकों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी विद्यालयों में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

'सरकारी वेतन लेने वालों को निभानी होगी जिम्मेदारी'

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन यदि शिक्षक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करेंगे तो छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा. उन्होंने कहा कि सरकारी वेतन लेने वाले शिक्षकों को पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा, अन्यथा उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

प्रखंड मुख्यालय के स्कूल की स्थिति पर जताई चिंता

मंत्री ने कहा कि यदि प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्यालय की यह स्थिति है तो अन्य विद्यालयों की व्यवस्था भी चिंता का विषय है. उन्होंने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में नियमित निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने का निर्देश देने की बात कही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन