कर्मनाशा नदी पुल के पास बालू लदे ट्रक चालक से मारपीट का आरोप, खनन विभाग ने कहा-भागने के दौरान लगी चोट

Updated:
विज्ञापन

थाने में चोट के निशान दिखाता ट्रक ड्राइवर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Kaimur News : कैमूर में बालू लदे ट्रक चालक ने खनन विभाग के कर्मियों पर पिटाई और पैसे छीनने का आरोप लगाया है. विभाग ने आरोपों को निराधार बताया है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

Kaimur News : दुर्गावती थाना क्षेत्र के कर्मनाशा नदी पुल के पास मंगलवार की देर रात बालू लदे ट्रक चालक के साथ मारपीट करने और पैसे छीनने का आरोप खनन विभाग के कर्मियों पर लगा है. रोहतास जिले के परिछा गांव निवासी ट्रक चालक राज कुमार चंद्रवंशी ने आरोप लगाया है कि खनन विभाग की टीम ने उसे ट्रक से खींचकर नीचे उतारा और डंडे से बेरहमी से पिटाई की. चालक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं. वहीं, खनन विभाग ने पिटाई के आरोप को निराधार बताते हुए कहा है कि भाग-दौड़ के दौरान चालक को चोट लगी है.

विज्ञापन

छापेमारी के दौरान चालक को नीचे उतारने का लगाया आरोप

ट्रक चालक राज कुमार चंद्रवंशी के अनुसार, वह बिहार से बालू लोड कर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था. कर्मनाशा नदी पुल के पास पहुंचने पर उसने वाहन रोक दिया. इसी दौरान खनन विभाग की टीम वहां पहुंची और कर्मियों ने चालक को गेट खोलकर नीचे उतरने को कहा. चालक का आरोप है कि जैसे ही वह गेट खोलकर उतरने लगा, खनन विभाग के कर्मियों ने उसे खींचकर नीचे उतार लिया और डंडे से पिटाई शुरू कर दी. उसने पैसे छीनने का भी आरोप लगाया है.

शरीर पर कई जगह चोट के निशान

चालक के अनुसार, पिटाई के कारण उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आयी हैं. वहीं, ट्रक मालिक ने सवाल उठाया कि यदि खनन विभाग ने ओवरलोडिंग के मामले में वाहन पर नौ लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है, तो चालक के साथ मारपीट क्यों की गयी. ट्रक मालिक ने कहा कि मामले को लेकर डीएम और एसपी से मिलकर शिकायत की जायेगी.

खनन विभाग ने आरोप को बताया निराधार

इस मामले में खनन विभाग का कहना है कि चालक की पिटाई विभाग के किसी कर्मी ने नहीं की है. भाग-दौड़ करने के दौरान चालक को चोट लगी है. विभाग ने चालक द्वारा लगाये गये मारपीट के आरोप को निराधार बताया है.

ओवरलोड ट्रक पर नौ लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना

खनन विभाग की ओर से कर्मनाशा नदी पुल के पास ट्रक संख्या BR24GC/8054 को बालू लदे ओवरलोड वाहन के रूप में पकड़ा गया. वाहन को जब्त कर नौ लाख 18 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है. मामले में खान निरीक्षक कैमूर प्रदीप कुमार ने दुर्गावती थाने में ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. जब्त ट्रक को कैमूर ढाबा संचालक की सुपुर्दगी में दिया गया है.

चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि ओवरलोडिंग के मामले में खनन विभाग ने बालू लदे एक ट्रक को पकड़ा है. इस मामले में ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर रोशनी से हुआ जगमग, नौ स्ट्रीट लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को मिली राहत

एनएच-19 पर जारी है ओवरलोड वाहनों का परिचालन

स्थानीय स्तर पर एनएच-19 पर दोनों ओर ओवरलोड वाहनों का परिचालन जारी रहने की बात सामने आ रही है. उत्तर प्रदेश से गिट्टी लदे ओवरलोड वाहन बिहार की ओर आ रहे हैं, जबकि बिहार से बालू लदे ओवरलोड वाहन एनएच-19 के रास्ते यूपी सीमा में पहुंच रहे हैं. पिछले 30 दिनों में खनन विभाग और दुर्गावती पुलिस की ओर से कई ओवरलोड वाहनों को पकड़कर जब्त किया गया है.

Also Read : सासाराम में काली मंदिर में दुस्साहसिक चोरी, सोने की आंख और मुकुट समेत दो लाख का सामान ले उड़े चोर

कार्रवाई और भारी जुर्माने के बावजूद नहीं रुक रहा परिचालन

मंगलवार की रात भी खनन विभाग ने बिना तिरपाल ढके बालू लदे ओवरलोड वाहन को पकड़कर जब्त किया. प्रशासन की सख्ती और भारी जुर्माने के बावजूद जीटी रोड पर ओवरलोड वाहनों का परिचालन पूरी तरह नहीं रुक रहा है. ओवरलोडिंग में पकड़े जाने पर अब नौ से 10 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा रहा है. साथ ही वाहन मालिक और चालक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा रही है. इसके बावजूद आए दिन बालू और गिट्टी लदे ओवरलोड वाहन पकड़े जा रहे हैं.

Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन