कैमूर में शराब के नशे में शोरगुल कर रहे चार पियक्कड़ गिरफ्तार, एक वारंटी भी पकड़ा गया
हिरासत में पियक्कड़ | Prabhat Khabar Network
Kaimur News : कुदरा पुलिस ने शराब विरोधी अभियान के तहत छापेमारी कर चार पियक्कड़ों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. सभी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
Kaimur News : कुदरा थाना क्षेत्र में शराब सेवन के विरुद्ध पुलिस द्वारा चलाये गये छापेमारी अभियान के दौरान बुधवार को अलग-अलग जगहों से चार पियक्कड़ों और एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया. लालापुर नहर और चिलबिली मोड़ के पास शराब का सेवन कर नशे में शोरगुल कर रहे चार पियक्कड़ों को पुलिस ने पकड़ा.
पकड़े गये आरोपितों की हुई पहचान गिरफ्तार शराब सेवन के आरोपितों की पहचान पांडेयपुर गांव निवासी जगजीवन राम, पिता गोपाल राम, वैना गांव निवासी त्रिभुवन मुसहर, पिता हनुमान मुसहर, भभुआ थाना क्षेत्र के कुड़ासन गांव निवासी मिथलेश कुमार, पिता फतीगन राम और अधौरा थाना क्षेत्र के मुड़हेरा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, पिता इंदल चेरु के रूप में हुई है. वहीं, गिरफ्तार वारंटी की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के अमीरथा गांव निवासी मोहम्मद यासीन, पिता टेंगरी मियां के रूप में हुई है.
Also Read : तेंदुआ पहाड़ शिव मंदिर परिसर रोशनी से हुआ जगमग, नौ स्ट्रीट लाइटें लगने से श्रद्धालुओं को मिली राहत
शराब सेवन की मेडिकल जांच में हुई पुष्टि बताया गया कि सभी आरोपित अलग-अलग जगहों पर शराब का सेवन कर शोरगुल कर रहे थे. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी शराब सेवन के आरोपितों की सीएचसी में मेडिकल जांच करायी, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई.
कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे गये पुलिस ने सभी शराब सेवन के आरोपितों के खिलाफ आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Also Read : सासाराम में अजय पासवान बने लोजपा (रामविलास) के बिहार प्रदेश मीडिया सह प्रभारी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए