ePaper

बीइओ की जांच में कई स्कूलों में शिक्षक पाये गये गायब, स्पष्टीकरण

Updated at : 10 May 2025 4:56 PM (IST)
विज्ञापन
बीइओ की जांच में कई स्कूलों में शिक्षक पाये गये गायब, स्पष्टीकरण

प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा शनिवार को सबसे पहले प्रखंड की दुमरावा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खोनधर का निरीक्षण किया गया

विज्ञापन

अधौरा…. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा शनिवार को सबसे पहले प्रखंड की दुमरावा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खोनधर का निरीक्षण किया गया, तो वहां के ग्रामीण स्कूल पर पहुंच कर अधिकारी को जानकारी देते हुए बताये कि यहां चार शिक्षक पदस्थापित हैं. लेकिन, मनोज कुमार व अनूप कुमार दोनों शिक्षक महीने में एक दो दिन ही आते हैं और हाजिरी बना कर चले जाते हैं. जबकि, विद्यालय में लगा चापाकल भी बंद पाया गया. इसके बाद उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरा की जांच की गयी, जहां विद्यालय से एक साथ नौ शिक्षक बिना सूचना के गायब पाये गये. वहीं, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिकटा से दो शिक्षक बिना सूचना के गायब पाये गये, तो उत्क्रमित मध्य विद्यालय चफना में पांच भी शिक्षक बिना सूचना के गायब मिले. साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय सारोदाग में तीन शिक्षक बिना सूचना के गायब पाये गये. वहीं, न्यू प्राथमिक विद्यालय पडवनीया में जब अधिकारी निरीक्षण के लिए पहुंचे, तो वहां प्रधानाध्यापक बिश्राम सिंह द्वारा एक माह से हाजिरी ही नहीं बनायी गयी थी. इसे लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि पठन पाठन अवधी में विद्यालय से गायब पाये सभी शिक्षकों का वेतन काटते हुए स्पष्टीकरण की मांग की गयी है, संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की जायेगी. जांच के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहेरा से एक साथ नौ शिक्षक मिले गायब विद्यालयों में मिली कई खामियां, चापाकल भी पाया गया बंद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन