ePaper

मैथिली 26 को आयेंगी कैमूर

Updated at : 22 May 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
मैथिली 26 को आयेंगी कैमूर

एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिये लोगों को करेंगी जागरूक

विज्ञापन

एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिये लोगों को करेंगी जागरूक भभुआ नगर. अपनी सुर के जादू से राज्य व देश ही नहीं, बल्कि विदेश में धूम मचा रही लोकगीत गायिका सह बिहार राज्य स्वीप आइकान मैथिली ठाकुर 26 मई को कैमूर आयेंगी और अपनी सुरों के जादू से लोगों को एक जून को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूक करेंगी. इधर, स्वीप कोषांग से मिली जानकारी के अनुसार, लोकगीत गायिका मैथिली ठाकुर 26 मई को कैमूर आयेंगी, जो अपने मधुर सुर से जिलेवासियों को लोकगीत के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूक करेंगी. मैथिली ठाकुर का कार्यक्रम संध्या 7:00 बजे से लिच्छवी भवन में आयोजित किया जायेगा. बता दें कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सावन कुमार के नेतृत्व एवं निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन जिला स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी तथा कर्मियों की ओर से लगातार किया जा रहा है. इधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सावन कुमार ने सासाराम संसदीय क्षेत्र वासियों से आग्रह किया है कि कार्यक्रम में शामिल हों. साथ ही क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की है कि हर हाल में एक जून को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन