ePaper

भूमि सुधार राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी

Updated at : 24 Feb 2026 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
भूमि सुधार राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी

14वें दिन मंगलवार को भी स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी रही.

विज्ञापन

दुर्गावती. 14वें दिन मंगलवार को भी स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के राजस्व कर्मियों की हड़ताल जारी रही. जानकारी के अनुसार, भूमि संबंधित समस्याओं को लेकर अंचल कार्यालय पहुंच रहे लोग वापस लौट जा रहे हैं. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले राजस्व कर्मचारियों ने लंबित मांग पूरी नहीं किये जाने आदि के विरुद्ध बीते 11 फरवरी से हड़ताल पर हैं, जिसके कारण कर्मचारी स्तर से किये जाने वाले भूमि संबंधित कार्य 14 दिनों से बाधित है. इस संबंध पूछे जाने पर अंचल पदाधिकारी सदानंद कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे स्तर से संबंधित कार्य जारी है. जबकि, आरटीपीएस का कार्य पंचायत सचिव के माध्यम से किया जा रहा है. फिर भी राजस्व कर्मियों के हड़ताल पर रहने से कर्मचारी स्तर से होने वाले वाले भूमि संबंधित कार्य बाधित हैं.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन