कैमूर में छात्र सहयोग शिविर को लेकर डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश, 25 अगस्त को छात्रों की समस्याओं पर सीधे होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन

अधिकारियो के साथ बैठक करते डीएम

कैमूर में छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान के लिए छात्र सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम ने सफल संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Kaimur News : छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान और जिले की शिक्षा व्यवस्था में आवश्यक सुधार के लिए कैमूर में छात्र सहयोग शिविर आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर शुक्रवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में समाहरणालय में बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

हर महीने चतुर्थ मंगलवार को लगेगा छात्र सहयोग शिविर

बैठक में बताया गया कि विभागीय निर्देश के अनुसार प्रत्येक माह के चतुर्थ मंगलवार को छात्र सहयोग शिविर आयोजित किया जाना है. शिविर में छात्र-छात्राएं सीधे अधिकारियों के सामने अपनी समस्याएं रख सकेंगे. साथ ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर अपने सुझाव भी दे सकेंगे.

25 अगस्त को सभी संस्थानों में आयोजित होगा शिविर

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि 25 अगस्त को आयोजित होने वाले छात्र सहयोग शिविर का जिले के सभी संबंधित शिक्षण संस्थानों में सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए. इसके लिए सभी महाविद्यालयों, आवासीय विद्यालयों, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आइटीआइ और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सहित अन्य संस्थानों में शिविर लगाया जाएगा.

छात्रों की समस्याओं पर होगी सीधी सुनवाई

शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर देना है. इसके माध्यम से शिक्षा, छात्रावास, संस्थान और अन्य सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों को दर्ज कर उनके समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाएगी. छात्रों के सुझावों को भी शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए शामिल किया जाएगा.

हर शिविर में तैनात रहेंगे अधिकारी और कर्मी

डीएम ने प्रत्येक शिविर स्थल पर एक दंडाधिकारी, एक पुलिस पदाधिकारी और एक डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया. इससे शिविर में आने वाली शिकायतों और सुझावों को व्यवस्थित तरीके से दर्ज किया जा सकेगा.

समय से पूरी होंगी सभी तैयारियां

जिला पदाधिकारी ने कहा कि छात्र सहयोग शिविर के सफल संचालन के लिए प्रशिक्षण समेत सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी कर ली जाएं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से संकलन हो और उनके समाधान की प्रक्रिया भी समयबद्ध तरीके से आगे बढ़े.

रोहतास में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट में चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी


विज्ञापन
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन