रोहतास में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, मारपीट में चार लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
फोटो कैप्शन: मारपीट की घटना में घायल लोग इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती | Prabhat Khabar Network
बिहार के नोखा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ, जिसमें चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rohtas News : रोहतास जिला के नोखा थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव में शुक्रवार को नाली निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गयी. घटना में विजेंद्र कुमार, रवीता कुमारी, बसंती देवी और छोटेलाल चौधरी घायल हो गये. मारपीट की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
आपके शहर में
नाली निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया गया कि गांव में नाली निर्माण को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गयी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.
112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया
घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए नोखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां डॉ. मनोहर कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया. मारपीट में छोटेलाल चौधरी के सिर में चोट लगी थी.
उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी नोखा थाना पुलिस को दी गयी.
आवेदन के आधार पर पुलिस कर रही जांच
नोखा थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट को लेकर पुलिस को आवेदन प्राप्त हुआ है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. पुलिस विवाद के कारणों के साथ-साथ मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए